कर्मचारी संगठनो की संयुक्त बैठक में आम राय से बड़े आन्दोलन की रणनीति बनाए जाने पर विचार-विमर्श हुआ

लखनऊ : प्रदेश के कर्मचारी समाज व उनके संगठनो में प्रदेश सरकार के प्रति व्याप्त आक्रोश के मद्देनजर राज्य, निकाय, निगम, शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाऔ के कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियो की बहुत लम्बे समय से प्रदेश सरकार व सम्बंधित विभागो में सेवा सम्बन्धी प्रकरण व अन्य समस्याएं/ मांग पत्र लम्बित पडे है जिनके समाधान हेतु प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनो की एक संयुक्त बैठक करके आम राय से बडे आन्दोलन की रणनीति बनाए जाने पर विचार विमर्श हुआ.
बैठक की अध्यक्षता शशि कुमार मिश्र महासचिव- कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा की गई जिसमें बडी संख्या में विभिन्न कर्मचारी संगठनो के नेता प्रतिनिधि सर्व सतीश पाण्डेय, रामराज दुबे,भारत सिंह यादव,सुरेश सिंह यादव,सुशील त्रिपाठी,विजय शंकर मिश्र, ओमकार नाथ तिवारी,महेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, होरी लाल,शैलेन्द्र तिवारी जीतेन्द्र सिद्धार्थ, विजय यादव,आन्नद मिश्र, संजय चन्द्रा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे.
इस बैठक में दि.25 मार्च 26 को आठवें वेतन आयोग द्वारा दि.25 मार्च 2025 के उस जारी नोटीफिकेशन जिसमें पेशंनर की पेंशन का पुनरीक्षण न किए व सुविधांए न दिए जाने के विरोध स्वरूप उस नोटीफिकेशन के एक वर्ष पूर्ण होने पर उस दिन को पूरे भारत वर्ष में काला दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया,साथ ही विभिन्न कर्मचारी संगठनो की एक वृहद संयुक्त बैठक दि.27 मार्च 26 को डिप्लोमा इन्जीनियर पीडब्लूडी के कार्यालय पर किए जाने का भी निर्णय लिया गया,जिसमें प्रदेश स्तरीय आन्दोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा.



