उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अयप्पा स्वामी मंदिर स्वर्ण चोरी प्रकरण पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी के खिलाफ भाजपा केरला युवा मोर्चा का प्रखर प्रदर्शन

इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए :अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : भाजपा केरला युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी के आवास के बाहर श्री भगवान स्वामी शरणम अयप्पा मंदिर से जुड़े स्वर्ण चोरी प्रकरण को लेकर जोरदार और संगठित विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में केरल भाजपा युवा मोर्चा ने इस मामले में तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर गंभीर प्रश्न उठाए।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल एवं केरल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनु प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में केरल युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंदिरों की संपत्ति केवल भौतिक संपदा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में यदि स्वर्ण आभूषणों या मंदिर संपत्ति में किसी प्रकार की चोरी या अनियमितता हुई है, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि आस्था के साथ विश्वासघात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर प्रकरण पर कांग्रेस की ओर से स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। इसलिए जनता जानना चाहती है कि जिम्मेदार कौन है, जांच की स्थिति क्या है और दोषियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसे उजागर करना आवश्यक है।

श्री ठाकुर ने कहा कि मंदिरों की संपत्ति पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या चोरी अस्वीकार्य है। और जिन लोगों ने चोरी की है वह सोनिया गांधी को उपहार में सोना भेंट कर रहे हैं। देश की आस्था से जुड़े मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाना भाजपा की नीति रही है। यदि किसी ने भी श्रद्धालुओं के विश्वास को ठेस पहुंचाई है, तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष और खासकर कांग्रेस ने पहले देश को लूटा और अब मंदिरों को भी लूटकर देश के करोड़ हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि :

1. प्रकरण की सी.बी.आई. से उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।

2. जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

3. दोषियों शीघ्र दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

4. मंदिर संपत्तियों की सुरक्षा हेतु सुदृढ़ निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केरल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मनु प्रसाद ने कहा कि “आस्था पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” और “दोषियों को दंड दो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध व्यक्तिगत अभियान नहीं, बल्कि आस्था, पारदर्शिता और सुशासन के पक्ष में एक लोकतांत्रिक पहल है।

युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकरण में ढिलाई बरती गई या सच्चाई छिपाने का प्रयास हुआ, तो देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। हम श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे को तार्किक, तथ्यपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजामों के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, किंतु संदेश स्पष्ट और सशक्त था—जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button