उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वर्ष 2025 में 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की संवेदनशील सरकार आई जिसके जनता दरबार के द्वार आम नागरिकों के लिए हर वक्त खुले है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार को एक सफल वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई एवं आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐ दीं।

पत्रकार सम्मेलन का संचालन करते हुए मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने भी श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार को एवं सभी दिल्ली वालों को मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल की उपस्थिती में शुभकामनाऐ दीं। प्रेस कांफ्रेंस के प्रारम्भ में श्री कपूर एवं श्री मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा को लड्डू खिला कर सरकार का एक सफल वर्ष पूर्ण होने की बधाई दी।

श्री सचदेवा ने कहा की दिल्ली की जनता ने संकल्प लिया था कि झाड़ू से दिल्ली का कचरा बाहर निकालना है और कमल के रंगों से विकास की रंगोली बनानी है और वो संकल्प 8 फरवरी 2025 को पूरा किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की मुझे गर्व है की विगत वर्ष 2025 में 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की संवेदनशील सरकार आई जिसके जनता दरबार के द्वार आम नागरिकों के लिए हर वक्त खुले है।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की दिल्ली में गत वर्ष बनी सरकार की अनेक उपलब्धियों से पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से हमारी मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को अवगत करवाया है पर मैं यहां कहना चाहता हूं की दिल्ली की वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धि यह है की इसमें दायित्व बोध है, यह सरकार जिम्मेदारी उठाती है, यह हर मुद्दे पर जनता के प्रति जवाबदेह है और आगे भी रहेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की विगत 3 दशक में दिल्ली की कांग्रेस एवं अरविंद केजरीवाल सरकार ने सीवर व्यवस्था को पूरी तरह ठप्प कर दिया, किराड़ी जैसी नई कॉलोनियों में तो सीवर लाइन डालने एवं सफाई के घोटाले किये, जिस कारण थोड़ी सी बारिश में दिल्ली जलमग्न हो जाती थी पर संवेदनशील भाजपा सरकार ने पहले ही वर्ष में इस स्थिती को काबू किया और हमने देखा की विगत मानसून में स्थिती बहुत सुधरी है।

विगत 11 वर्ष की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी दिल्ली तरह ठप्प कर दिया था पर दिल्ली में आई भाजपा सरकार ने एक ही वर्ष में दिल्ली वालों के लिए लगभग 1000 नई इलैक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई हैं।

दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक नाम का घोटाला दिया था जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने दिल्ली को 100 से अधिक आयुष्मान अरयोग्य मंदिर उपलब्ध करवाये हैं जो लोगों को टोटल प्राइमरी जांच एवं इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली की भाजपा सरकार ने कल ही दिल्ली के आम नागरिकों को 25 अटल कैंटीन उपलब्ध करवाई हैं, आज दिल्ली में 71 नई कैंटीन हो गई हैं जो शीघ्र ही 150 की संख्या पार करेंगी।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की दिल्ली वालों प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए भाजपा सरकार ने इसी होली से दिल्ली के गरीब परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर दी है।

इसी के साथ मातृत्व योजना राशि में वृद्धि कर दिल्ली सरकार ने प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का एक और संकल्प पूरा किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की आज दिल्ली वालों के नकारे हुए और लगभग एक वर्ष से लापता पूर्व उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया को आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं और उनसे जानना चाहते हैं की आज वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं पर एक वर्ष से वह कहां लापता थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा मनीष सिसोदिया जब दिल्ली में थे तब मंत्री कम उगाही इंस्पेक्टर ज्यादा थे और अब एक साल से पंजाब की जनता को उगाही कर लूट रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button