दिल्ली भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश, जिला कार्यालयों के साथ ही मंडल स्तर तक सैकड़ों जगह सुना केन्द्रीय बजट

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की तर्ज पर प्रदेश, जिला कार्यालयों के साथ ही मंडल स्तर तक सैकड़ों जगह केन्द्रीय बजट सुनने की व्यवस्था की। आज प्रदेश कार्यालय के साथ ही सभी 14 जिला कार्यालयों के साथ सभी 252 मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना एवं सराहा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रदेश सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर ने प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी के आठों मोर्चों के साथ सी.ए. प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ युवा भारत के निर्माण को समर्पित कर्तव्य भवन में बने पहले बजट को सराहा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केशवपुरम जिला भाजपा प्रभारी योगेश आत्रेय, जिलाध्यक्ष अजय खटाना के साथ अग्रसेन भवन, त्रीनगर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें बजट को सुना। जिले के सभी चारों शेष विधायक, निगम पार्षद, प्रदेश एवं जिला संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चाँदनी चौक जिला भाजपा प्रभारी राजेश भाटिया एवं जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने गुलाबी बाग स्थित जिला कार्यालय में जिला मुख्य संगठन, मोर्चों एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ वित्त मंत्री के बजट भाषण को सुना।
उत्तर पूर्व जिला भाजपा के यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में दिल्ली सरकार के मंत्री श्री कपिल मिश्रा एवं जिला प्रभारी श्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ बजट को सुना एवं सराहा।
जिला प्रभारी लता गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद के नेतृत्व में नवीन शाहदरा जिला भाजपा के ज्योति नगर स्थित जिला कार्यालय में जिला मुख्य संगठन, मोर्चों एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ वित्त मंत्री के बजट भाषण को सुना।
मयूर विहार जिला प्रभारी योगिता सिंह एवं जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाज़ीपुर मार्किट सिथत जिला कार्यालय में बजट प्रस्तुतिकरण को देखा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, शाहदरा जिला प्रभारी डा. अनिल गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष श्री दीपक गाबा ने कार्यकर्ताओं के साथ विज्ञानलोक स्थित जिला कार्यालय में बजट को सुना।
जिला प्रभारी विनय रावत एवं जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर ने करोलबाग जिला के सभी पदाधिकारियों के साथ नारायणा स्थित कार्यालय में बजट भाषण सुना।
नई दिल्ली जिला भाजपा प्रभारी विनोद बछेती एवं जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी ने जिला पदाधिकारियों के साथ साऊथ एक्सटेंशन स्थित कार्यालय में बजट भाषण सुना।
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सेवा बस्ती तालकटोरा रोड़ पर नई दिल्ली विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ वित्त मंत्री का बजट भाषण सुना।
उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद सहरावत एवं प्रभारी श्री महक सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बजट भाषण सुना तो दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बवाना गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बजट प्रस्तुतिकरण को सुना सराहा।
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बजट भाषण सुना तो पश्चिम दिल्ली जिला प्रभारी श्री विजय सोलंकी एवं जिलाध्यक्ष श्री चन्द्र बख्शी ने कार्यकर्ताओं के साथ बजट भाषण सुना।
मंगोलपुरी स्थित बाहरी दिल्ली जिला भाजपा कार्यालय में प्रभारी श्री रमेश सौखंदा एवं जिलाध्यक्ष श्री रामचरण ने पदाधिकारियों के साथ बजट भाषण सुना।
दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज सिंह ने नांगलोई स्थित कार्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बजट भाषण सुना तो नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राजबाला एवं जिला प्रभारी राजकुमार फलवारिया ने जिला पदाधिकारियों के साथ बजट को सुनाया।
दक्षिण दिल्ली भाजपा प्रभारी जयप्रकाश एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट ने पदाधिकारियों एवं जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बजट सुना।
महरौली जिला प्रभारी राजीव बब्बर ने कार्यकर्ताओं के साथ बजट भाषण को सुना।
दिल्ली के लगभग सभी 252 मंडलों में मंडल पदाधिकारियों के साथ बजट प्रस्तुतिकरण को सुना।



