उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष और विधायकों ने सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना

लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के संग केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण सुना। लखनऊ महानगर में मंडल स्तर पर बजट का लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर आमजन के साथ देखा गया।

एमएलसी मुकेश शर्मा ने पूर्व मंडल एक में, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग चौराहा स्थित उत्तर मंडल पांच पर , पूर्व विधानसभा विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर स्थित सी–ब्लॉक, दत्त भवन पर सामूहिक रूप से केंद्रीय बजट प्रसारण पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ लाइव देखा ।

महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। ये केंद्रीय बजट पीएम मोदी के नेतृत्व में समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की प्रक्रिया को गति देगा। यह बजट भारत को लोकल से ग्लोबल बनने में मदद करेगा। बजट आत्मनिर्भरता को समर्पित उद्योग, स्टार्टअप्स, किसानों और युवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। बजट प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प के अनुसार जनकल्याणकारी एवं सर्वसमावेशी दिशा में बड़ा कदम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button