राजभवन में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक की मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से भेंट

लखनऊ : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन, लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह के दौरान उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की।
इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, संरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी पहलों के संबंध में संक्षिप्त जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने रेलवे द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनसेवा के प्रति सतत प्रतिबद्ध है।



