उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बीएमसी का चुनाव का परिणाम लोकतंत्र नहीं, महामूर्ख व्यवस्था की ताजपोशी है : सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने बीएमसी चुनाव के परिणाम को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि,बीएमसी का चुनाव का परिणाम लोकतंत्र का उत्सव नहीं, बल्कि एक महामूर्ख व्यवस्था को वैध ठहराने की कवायद बन चुका है। 227 पार्षद चुने जाते हैं, महापौर चुना जाता है, लेकिन न पार्षदों के पास सत्ता होती है और न महापौर के पास—पूरी ताकत नौकरशाही के हाथों में कैद है।

उन्होंने कहा,हालात इतने विडंबनापूर्ण हैं कि इससे बेहतर तो वह राजशाही व्यवस्था थी, जिसे अंग्रेजों ने बनाया था, जिसमें जिम्मेदारी तय थी और जवाबदेही स्पष्ट थी। दुर्भाग्य से वही औपनिवेशिक ढांचा आज भी ज्यों का त्यों चल रहा है, फर्क सिर्फ इतना है कि अब शासक बदल गए हैं, व्यवस्था नहीं।
सुनील सिंह ने कहा कि यह चुनाव जनहित का नहीं, बल्कि जनता को भ्रमित करने की प्रक्रिया है। 80 हजार करोड़ रुपये के बजट पर जनता का कोई नियंत्रण नहीं है। फैसले अधिकारी लेते हैं, राजनीतिक दल सत्ता का श्रेय लेते हैं और नुकसान आम मुंबईकर को झेलना पड़ता है।उन्होंने आगे कहा महापौर को केवल नाम का मुखिया बनाकर रख दिया गया है। उसके पास न अधिकार हैं, न प्रशासन पर नियंत्रण। पिछले वर्षों में मुंबई की बदहाली इसी जवाबदेही-विहीन, सड़ी-गली व्यवस्था का परिणाम है।
सच यह है कि यह चुनाव विकास का नहीं, बल्कि अधिकारविहीन कठपुतली चुनने का चुनाव है। जब तक महापौर को वास्तविक शक्तियाँ नहीं दी जाएँगी और
अधिकारियों पर लोकतांत्रिक नियंत्रण स्थापित नहीं होगा, तब तक बीएमसी का हर चुनाव जनता के साथ किया गया एक सुनियोजित मज़ाक ही रहेगा।
सुनील सिंह ने कहा है कि यह लड़ाई महापौर बनाम नौकरशाही की है,और अब समय आ गया है कि जनता इस महामूर्ख व्यवस्था को पहचाने और इसे पूरी तरह खारिज करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button