उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुतवल्ली शौजेब रिज़वी पर जानलेवा हमले में 5 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल

लखनऊ। लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में इमामबाड़ा मुगल साहिबा के मुतवल्ली पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले के पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह पूरा विवाद इमामबाड़े के भीतर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने से शुरू हुआ था।

बीती 22 जुलाई 2025 को मुतवल्ली शौजेब रिज़वी अपने कार्यालय ‘इमामबाड़ा मुगल साहिबा’ वजीर बाग रोड जा रहे थे। रास्ते में इमामबाड़े के पास ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी वसीम द्वारा इमामबाड़े के परिसर के अंदर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मुतवल्ली शौजेब रिज़वी ने वक्फ संपत्ति की सुरक्षा करते हुए इस अवैध निर्माण को रुकवा दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए वसीम और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

सहादतगंज पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर निम्नलिखित आरोपियों को दोषी पाते हुए कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है। वसीम, शन्ने, सामी हैदर, मोहम्मद नईम उर्फ बुच्चे, फजल हुसैन, इन आरोपियों के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट।

सहादतगंज पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए हैं, जिसके आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। इस कार्रवाई से इलाके के भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। मुतवल्ली के समर्थकों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button