उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरबिहारलखनऊ

अमलेंदू सिन्हा का निधन पत्रकारिता और पत्रकार संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति :  IFWJ

पटना। वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ), बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमलेंदू नारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। IFWJ के राष्ट्रीय नेतृत्व और विभिन्न राज्य इकाइयों ने इसे भारतीय पत्रकारिता के एक अध्याय का अंत बताया है।

IFWJ के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अमलेंदू नारायण सिन्हा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया |

मोहन कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, IFWJ): “अमलेंदू नारायण सिन्हा जी केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि पत्रकारिता के संस्थान थे। उन्होंने कठिन दौर में भी मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है; संगठन ने अपना एक प्रखर वैचारिक स्तंभ खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।”

विपिन धूलिया (महासचिव): “अमलेंदू जी का जाना संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। पत्रकारों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए मार्गदर्शक रहेगा।”

गोपाल मिश्रा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): “अंग्रेजी दैनिक सर्चलाइट और हिंदुस्तान टाइम्स में उनके द्वारा की गई खोजी पत्रकारिता आज भी मील का पत्थर है। वे एक साहसी कलम के धनी थे।”

उपेन्द्र सिंह राठौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): “अमलेंदू जी का मिलनसार और हंसमुख स्वभाव उन्हें सभी का प्रिय बनाता था। पत्रकार हितों के लिए उनकी प्रतिबद्धता अतुलनीय थी।”

IFWJ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद दत्त ने कहा कि अमलेंदू जी तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव जी के अत्यंत विश्वसनीय ‘कॉमरेड’ थे। उनके निधन पर प्रदेश महासचिव सुधीर मधुकर, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव कुमार, संगठन सचिव राम नरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश महान, जितेंद्र कुमार सिन्हा, आरती कुमारी, सचिव आशुतोष कुमार पाण्डेय, चंद्र शेखर भगत, कौशल किशोर, कार्यालय सचिव प्रभाष चंद्र शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत पाण्डेय ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
IFWJ की देशव्यापी इकाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
अमलेंदू जी के निधन पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्य इकाइयों ने शोक संदेश भेजकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अमलेंदू जी का व्यक्तित्व पूरे देश के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायी था।
IFWJ बिहार द्वारा दिवंगत आत्मा की स्मृति में शीघ्र ही पटना में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के पत्रकार शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button