उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को अवध व मध्य क्षेत्र की बड़ी ज़िम्मेदारी

लखनऊ/दिल्ली : राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में आज अर्बन बॉडी की बैठक राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्देशों व निर्णयों के साथ संपन्न हुई जिसमें नगरीय निकाय समिति के सभी प्रभारी सदस्य सम्मिलित हुए अनुपम मिश्रा (राष्ट्रीय सचिव) नूर सलीम राणा पूर्व विधायक,इंद्रजीत सिंह टीटू जावेद सलीम तथा महेश जाटव उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के शहरी ढांचे को कैसे और अधिक प्रभावी एवं सशक्त किया जाए तथा जुझारू कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जाए जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
समिति के सभी प्रभारी सदस्यों के मध्य उत्तर प्रदेश में शहरी संगठन को मज़बूत करने हेतु तथा नई बनी रणनीति के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु कार्यक्षेत्र का बँटवारा भी किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा को अवध तथा मध्य क्षेत्र में शहरी संगठन को सशक्त करने की, विधायक नूर सलीम राणा को मुरादाबाद-सहारनपुर मंडल, इंद्रजीत सिंह मेरठ मंडल,जावेद सलीम पूर्वी क्षेत्र तथा महज़ जाटव आगरा मंडल की ज़िम्मेदारी सौंपी गई ।

इन सभी प्रभारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के जनपदों का दौरा कर ज़िला व नगर अध्यक्ष के साथ समीक्षा करनी होगी और यही समीक्षा रिपोर्ट 15 दिनों में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को सौंपनी होगी साथ ही अपने व्यवहारिक अनुभव भी साझा करने होंगे।

इस पूरी नगरीय निकाय संगठन समिति का संयोजन कर रहे हैं राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बताया कि बैठक सार्थक व प्रभावी रही है इससे पार्टी का ज़मीनी स्तर का ढांचा मज़बूत होगा और जो पदाधिकारी शिथिल है उनमें भी नवीन ऊर्जा का संचार होगा,आने वाले समय में हम ज़मीनी स्तर पर एक मज़बूत संगठन का निर्माण करने में सक्षम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button