लखनऊ बार एसोसिएशन में अधिवक्ता अनुज बाजपेई ने कर्मचारियों को शाल पहनाकर दिया सम्मान

लखनऊ : लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में उपाध्यक्ष मध्य पद के सशक्त एवं जनप्रिय प्रत्याशी अधिवक्ता अनुज बाजपेई ने आज कर्मचारियों के बीच पहुँचकर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल वादों की नहीं, बल्कि कार्य की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को शाल पहनाकर दिया सम्मान और शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लखनऊ बार एसोसिएशन के कर्मचारियों को कम्बल वितरित कर उत्कृष्ट नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।
अनुज बाजपेई ने कहा कि लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रखरखाव तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। कर्मचारियों के परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा के कारण ही बार परिसर सुव्यवस्थित रहता है तथा अधिवक्ताओं का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो पाता है। उन्होंने कर्मचारियों के इस सच्चे और ईमानदार योगदान की खुले मंच से प्रशंसा की।
दूसरी ओर कर्मचारियों ने एक स्वर में अनुज बाजपेई के कर्मठ, जुझारू और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में उनकी विजय सुनिश्चित हो, ऐसी कामना की।
समाजसेवी नवीन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बार परिसर में कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा “अनुज बाजपेई जिंदाबाद, “कर्मचारियों का सम्मान – अनुज बाजपेई की पहचान” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर अधिवक्ता रंजीत कुमार शर्मा, अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा, अधिवक्ता राजेश कुमार कनौजिया, अधिवक्ता ऐश्वर्य पाण्डेय, अधिवक्ता वसीमा खान, और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, कर्मचारी प्रतिनिधि एवं अश्मित ठाकुर, साजिद, अंशू समर्थक मौजूद रहे।



