बिसवां रेलवे स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में ’कर्मचारी परिवाद शिविर’ का आयोजन

लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल कर्मचारी कल्याण एवं शिकायत निवारण की दिशा में सदैव तत्पर है। इसी क्रम में आज पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में कार्यरत रेल कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु बुढ़वल-सीतापुर रेल खण्ड पर स्थित बिसवां रेलवे स्टेशन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में ’कर्मचारी परिवाद शिविर’ का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में कुल 30 परिवाद प्राप्त हुए, जिसमें 18 मामलों को ऑन स्पॉट निस्तारण किया गया तथा अन्य 12 मामलों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसे शीघ्र निस्तारित कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा 08 रेल कर्मचारियों के ’रेलवे सैलरी पैकेज’ खाते खोले गए, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर कैंप में सेवानिवृत्त कर्मचारी, उनके आश्रित तथा कार्यरत रेल कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की।



