उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चौधरी जयंत सिंह  का जन्मदिन

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह  का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल दुबे जी ने की और केक काटकर श्री जयंत सिंह जी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव श्री विजय श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वसीम हैदर एवं श्री आदित्य विक्रम सिंह, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री अंबुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रोहित अग्रवाल, प्रदेश महासचिव श्री मनोज सिंह चौहान, श्रीमती रमावती तिवारी, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्री अफसर अली, श्री प्रमोद शुक्ला, श्री सम्राट सिंह चौहान, श्री मुकेश वर्मा, श्री विपिन द्विवेदी, श्री लियाकत अली, शहजाद एवं श्री ऋषभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौधरी जयंत सिंह जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button