उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार प्रेम भारद्वाज “ज्ञान भिक्षु” 

महाकवि स्व. गोपालदास नीरज "काव्य साधना अवार्ड सम्मान" प्राप्त हुआ

नई दिल्ली : 26 दिसंबर 2025 को काव्य ऋषि गोपालदास नीरज जी की शताब्दी वर्ष के अवसर पर गीतांजलि काव्य प्रसार मंच, नई दिल्ली द्वारा नीरज कुंज ई पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जाने माने साहित्यकार   प्रेम भारद्वाज ज्ञान भिक्षु को काव्य साधना 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर ‘यादें नीरज की विशेषांक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार   प्रेम भारद्वाज ज्ञान भिक्षु ने की.

 कार्यक्रम के संयोजक डा. गीतांजलि नीरज अरोड़ा, डा शम्भू पवार, डा पुष्पा जोशी, देवेन्द्र प्रकाश शर्मा, सरिता विजय शर्मा, डा. मनोज कामदेव, प्रसिद्ध समाजसेवी कांग्रेस के पटेल नगर के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार अमन के साथ ही काफी संख्या में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने शिरकत कर काव्य पाठ किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button