उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कानपुर – लखनऊ रेल खण्ड पर ब्लॉक के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रीस्ड्यूलिंग

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपने रेल संरक्षा एवं संरचना उन्नयन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु  03 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को कानपुर सेंट्रल–लखनऊ रेल खण्ड पर अमौसी –मानक नगर स्टेशन तथा जैतीपुर –हरौनी सेक्शन के बीच 08 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक प्रातः 09:25 बजे से 17:25 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस ब्लॉक के दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या LC No-05/C एवं 06/C के निकट RCC बॉक्स पुशिंग कार्य एवं DN लाइन शिफ्टिंग सहित महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य किए जाएंगे। इस अवधि में संरक्षा एवं सुगम ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किए जाएंगे।

निरस्तीकरण (Cancellation):
दिनांक 03.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली—

1. गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस l
2. गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ जं. – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस l
3. गाड़ी संख्या 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – लखनऊ पैसेंजर l
4. गाड़ी संख्या 51814 लखनऊ- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर l

मार्ग परिवर्तन (Diversion):
निम्न ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा:-

1. दिनांक 03.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 12004 नई दिल्ली – लखनऊ शताब्दी एक्स. उन्नाव–माखी–बालामऊ–लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएगी l
2. दिनांक 02.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 12103 पुणे – लखनऊ एक्स. उन्नाव–माखी–बालामऊ–लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएगी l
3. दिनांक 02.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 15066 पनवेल–गोरखपुर एक्स उन्नाव– माखी –बालामऊ–लखनऊ जं. के रास्ते संचालित की जाएगी l
4. दिनांक 02.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 12173 लोकमान्य तिलक – माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ उन्नाव–डलमऊ–उबरनी–रायबरेली–प्रतापगढ़ के रास्ते संचालित की जाएगी l (लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा )
5. दिनांक 03.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 12180 आगरा फोर्ट – लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस उन्नाव– माखी –बालामऊ–आलमनगर–लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएगी l
6. दिनांक 02.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 19715 जयपुर–गोमतीनगर (उन्नाव– माखी –बालामऊ–आलमनगर–लखनऊ–गोमतीनगर ) के रास्ते संचालित की जाएगी l (ऐशबाग़ एवं बादशाह नगर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा)
7. दिनांक 03.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ऐशबाग–लखनऊ–आलमनगर–बालामऊ–माखी–उन्नाव–कानपुर) के रास्ते संचालित की जाएगी l (लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा )
8. दिनांक 02.12.2025 को अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली 11124 बरौनी–ग्वालियर (लखनऊ–आलमनगर–बालामऊ–माखी–उन्नाव) के रास्ते संचालित की जाएगी l (लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा )

 

रीस्ड्यूलिंग (Rescheduling): निम्न ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है:

1. 64212 कानपुर सेंट्रल – लखनऊ मेमू (240 मिनट विलंब, 12.20 की बजाय 16.20 बजे)
2. 64282 उतरेटिया – शिउपुर ( 17:10 की बजाय 17:45 बजे लेट प्रस्थान)
3. 12003 लखनऊ जं. – नई दिल्ली (लखनऊ जं. से 100 मिनट विलंब)
4. 12104 लखनऊ – पुणे (लखनऊ से 90 मिनट विलंब)
5. 15067 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस (गोरखपुर से 145 मिनट विलंब)
6. 15109 छपरा – मथुरा (छपरा से 205 मिनट विलंब)
7. 04449 दरभंगा – नई दिल्ली (JCO 02.12.2025)(दरभंगा से 180 मिनट विलंब एवं बराबंकी पर 145 मिनट विलंब)
विनियमन (Regulation):
1. 12875 पुरी – आनंद विहार टर्मिनल (225 मिनट)
2. 64211 लखनऊ – कानपुर सेंट्रल (205 मिनट)
3. 12179 लखनऊ जं. – आगरा फोर्ट (75 मिनट)
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139, तथा नजदीकी स्टेशन से अवश्य सत्यापित कर लें। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उत्तर रेलवे खेद व्यक्त करता है तथा सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाएँ प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button