उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
30 नवम्बर 2025 को जनता फिर तोड़ेगी ‘आप’ नेता का सपना : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की सौरभ भारद्वाज गत 11 साल से ग्रेटर कैलाश वार्ड चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं पर क्षेत्र की जनता उनका सपना लगातार तोड़ती रही है और 30 नवम्बर 2025 को फिर तोड़ेगी।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की “आप” नेता ग्रेटर कैलाश वार्ड में लगातार चौथी निश्चित हार से इतना घबरा गये हैं की आज प्रेस ब्यान जारी कर चिराग दिल्ली की जनता के समर्थन से ग्रेटर कैलाश वार्ड जीतने की उम्मीद लगा रहे हैं जबकि चिराग दिल्ली गांव इस वार्ड में आता ही नही है।



