विश्व शौचालय दिवस 2025 के अवसर पर कुलजीत सिंह चहल ने नवनिर्मित Aspirational Toilet का उद्घाटन किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विज़न के अनुरूप और विश्व शौचालय दिवस 2025 के अवसर पर, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने गोल डाक खाना के पास नवनिर्मित Aspirational Toilet का उद्घाटन परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया ।
इस अवसर पर चहल ने कहा कि इस वर्ष आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) और सुलभ इंटरनेशनल द्वारा विश्व शौचालय दिवस की थीम “स्वच्छता: गरिमा और धरती के लिए सामूहिक जिम्मेदारी” रखी गई है। उन्होंने बताया कि NDMC का लक्ष्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों, कामकाजी वर्ग और आगंतुकों के लिए विश्वस्तरीय, सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराना है।
इस नए Aspirational Toilet को MoHUA के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया गया है, जिसमें 24×7 पानी की उपलब्धता, प्रशिक्षित केयरटेकर, बेहतर रोशनी और वेंटिलेशन, लीक-फ्री फिटिंग, हैंड ड्रायर/पेपर नैपकिन डिस्पेंसर, साबुन डिस्पेंसर, बेबी-फीडिंग रूम, अलग-अलग महिलाओं-पुरुषों के प्रवेश द्वार और सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन शामिल हैं।
सुविधा बढ़ाने के लिए इसमें केयरटेकर और सैनिटेशन इंस्पेक्टर के संपर्क नंबर, शिकायत हेल्पलाइन, Swachhata App से जुड़ा QR कोड फीडबैक सिस्टम, O&M रोस्टर और Google Maps पर SBM Toilet के रूप में जियो-टैगिंग की गई है। पर्यावरण के लिए जीरो अनट्रीटेड वेस्टवॉटर डिस्चार्ज, सैनिटरी नैपकिन इन्सिनरेटर और राजस्व बढ़ाने वाले विज्ञापन बोर्ड की भी व्यवस्था की गई है।
श्री चहल ने कहा कि NDMC के Aspirational Toilet प्रोजेक्ट का उद्देश्य जनस्वास्थ्य, स्वच्छता और लोगों के जीवन को आसान बनाना है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।
*तुगलक क्रेसेंट स्थित नए विकसित साइंस पार्क का निरीक्षण*
श्री चहल ने तुगलक क्रेसेंट रोड स्थित NDMC साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ सेंटर में बनाए गए नए साइंस पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 16 इंटरएक्टिव साइंस मॉडल लगाए गए हैं, जैसे—Echo Tube, Lever Models, Whispering Garden, Musical Tubes, Gravity Chair, Solar Eclipse Model, Bucky Ball Climber, Interactive Sundial आदि। उन्होंने कहा कि यह पार्क छात्रों व आगंतुकों में जिज्ञासा बढ़ाएगा और विज्ञान को समझने का एक रोचक तरीका प्रदान करेगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क की इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए निर्देश दिए—बाउंड्री वॉल पर ग्रैफिटी/मोज़ेक टाइलिंग, वैज्ञानिक थीम वाला नया एंट्री गेट, बेहतर फेंसिंग, टिकटिंग/रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टा कैबिन का निर्माण, प्रवेश द्वार पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, सिविल वर्क के बाद लैंडस्केपिंग और परिसर में हर्बल गार्डन विकसित करना। उन्होंने संबंधित विभाग को समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि साइंस पार्क का उद्देश्य विज्ञान का प्रसार, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और बच्चों में नवाचार व रचनात्मकता को प्रेरित करना है।
*RML Hospital और Willingdon Crescent के पास नई एस्केलेटरों का निरीक्षण*
श्री चहल ने RML Hospital और Willingdon Crescent के पास नई लगाई गई एस्केलेटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पहले की एस्केलेटर कई कारणों से बंद थीं, लेकिन अब NDMC ने नई एस्केलेटर लगाकर आम नागरिकों और बड़ी संख्या में आने-जाने वालों को सुविधा प्रदान की है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आसपास के कच्चे हिस्सों की मरम्मत, टूटे रेलिंग की मरम्मत, एस्केलेटर पिलर्स की पेंटिंग, क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने और एस्केलेटर को जल्द से जल्द पूरी तरह चालू करने के निर्देश दिए।
अंत में, श्री चहल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप NDMC लगातार नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है।



