उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उपचुनावों में भाजपा को जिताये और दिल्ली से झूठ एवं भ्रम फैला रही आम आदमी पार्टी का सफाया करे : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा का नगर निगम चुनाव प्रचार अब लगातार तेज़ होता जा रहा है। जहां सभी वार्डों में प्रत्याशियों का डोर टू डोर प्रचार चल निकला है तो वहीं नुक्कड़ सभाएं, महिला सम्मेलन एवं ड्राइंग रूम बैठकें भी लगातार हो रहे हैं।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने दक्षिणपुरी प्रत्याशी रोहाणी राज एवं संगम विहार ए प्रत्याशी  शुभ्राजीत गौतम के समर्थन में चुनाव बैठकों को सम्बोधित किया जिनमें एन.डी.एम.सी. सदस्य  दिनेश प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष  माया बिष्ट भी सम्मिलित हुईं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने उपस्थित जन समूह से कहा की यह उपचुनाव कमल खिला कर विकसित दिल्ली बनाने का चुनाव है और आप अपने वार्ड में 30 नवम्बर को कमल खिलायें भाजपा जितायें।

वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी उपचुनाव वार्डों की जनता से दिल्ली के समग्र विकास को तेज़ गति देने के लिए इन उपचुनावों में भाजपा को जिताये और दिल्ली से झूठ एवं भ्रम फैला रही आम आदमी पार्टी का सफाया करने का आवहण किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के “आप” अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा मुख्य मंत्री के लिए अपशब्द प्रयोग करने की निंदा की और कहा की विधानसभा चुनाव की हार के बाद से सौरभ भारद्वाज ने अपना राजनीतिक संतुलन खो दिया है।

सांसद मनोज तिवारी ने शालीमार बाग वार्ड एवं अशोक विहार वार्ड में एक सभा को सम्बोधित किया और कहा की दिल्ली में बसा पूर्वांचल समाज छठ की यमुना किनारे व्यवस्था करने के लिए श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार का आभारी है और इन उपचुनाव में पूर्वांचल समाज का 100% समर्थन भाजपा के साथ है।

सांसद कमलजीत सहरावत एवं विधायक श्री पवन शर्मा और संदीप सहरावत ने द्वारका बी वार्ड में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने विनोद नगर वार्ड में, श्री कपिल मिश्रा ने शालीमार बाग वार्ड में और  रविन्द्र इंद्राज सिंह ने अशोक विहार वार्ड में नुक्कड़ सभाएं सम्बोधित की और भाजपा सरकार के विकास ऐजेंडे पर चर्चा की।

विधायक चंदन चौधरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  लता गुप्ता ने संगम विहार वार्ड में नुक्कड सभाएं की।

विधायक  पूनम शर्मा एवं  अशोक गोयल ने अशोक विहार में विभिन्न समाजों के अग्रेणीय लोगों से सम्पर्क किया।

विधायक अनिल शर्मा ने दक्षिणपुरी में, महिला मोर्चा अध्यक्ष  ऋचा पांडेय ने दक्षिणपुरी एवं चाँदनी चौक वार्ड में तो अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष  मोहनलाल गिहारा ने समाज बैठकों को सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button