नीतीश हों, चिराग पासवान हों या बिहार में एन.डी.ए. के अन्य दल इन सभी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चुनाव प्रचार कर इस जीत को महाविजय बना दिया : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में एन.डी.ए. की महाविजय का निस्संदेह एक कारण है की बिहार को नरेन्द्र मोदी में राज्य के विकास की आस दिखती है तो वहीं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार हों, श्री चिराग पासवान हों या बिहार में एन.डी.ए. के अन्य दल इन सभी ने प्रधान मंत्री के नेतृत्व में चुनाव प्रचार कर इस जीत को महाविजय बना दिया।
बिहार ने एन.डी.ए. के चौतरफा विकास को चुना है, बिहार की महिलाओं ने अपने परिवार के बेहतर भविष्य विकास को चुना है तो बिहार के शिक्षित एवं मेहनतकश दोनो युवाओं ने दसवीं फेल विपक्ष को नकारा है।
श्री सचदेवा ने कहा है कि संगठात्मक रूप से पार्टी की ही नही एन.डी.ए. की बिसात को सुदृढ कर एक नई दिशा देने में अमित शाह की नीति सफल रही है। चाणक्य के प्रदेश बिहार में एक बार फिर अमित शाह राजनीति के संगठात्मक पहलू को सम्भालने के चाणक्य साबित हुए हैं।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिहार संगठन को स्फूर्ति देने का महाकौशल भी अद्भुत रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि मैं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, बिहार के मुख्य मंत्री नितिश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह जी, बिहार के एन.डी.ए. नेतृत्व के साथ ही दिल्ली भाजपा के उन सभी सांसदों, विधायकों, नेताओं एवं पूर्वांचल मोर्चा कार्यकर्ताओं को इस बिहार की महाविजय की बधाई देता हूं जो बिहार चुनाव व्यवस्था में सहयोग देने गये थे।
–


