उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

थीम ‘मधुमेह और कल्याण’ पर आधारित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में आज ’विश्व मधुमेह दिवस’ के अवसर पर मण्डलीय रेलवे चिकित्सालय बादशाहनगर लखनऊ के तत्वावधान में मधुमेह रोग की जागरूकता के उद्देश्य से मण्डल कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में इस वर्ष की थीम ‘मधुमेह और कल्याण’ पर आधारित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर  रमेश चन्द्र ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  नीतू एवं मैक्स हॉस्पीटल, लखनऊ के प्रमुख निदेशक, (HOD, Endocrinology & Diabetes) डा. सुशील गुप्ता, का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि डा. सुशील गुप्ता, ने अपने व्याख्यान में कहा कि मधुमेह के लक्षण न होने पर भी आपको डायबटीज हो सकती है। मधुमेह रोग को यदि नजर अंदाज किया गया तो यह कई रोगो और स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा देता है एवं हृदय, किडनी, नसें, मस्तिक एवं ऑख इत्यादि पर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होने यह भी बताया की मधुमेह के प्रकार (जेैसे टाईप।, टाईप।। डायबटीज एंव जेस्टेशनल डायबिटीज गर्भावस्ता के दौरान) एवं लक्षण जैसे ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा पेशाब आना, ज्यादा भूख लगना, वजन का घटना, थकावट महसूस होना, धुंधली दृष्टि बताते हुये समय से दवाइयों एवं इंसुलिन से उपचार पर विशेष बल दिया। स्वस्थ जीवनशैली और नियमित चिकित्सा जांच के साथ, आप अपने मधुमेह को नियंत्रित कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
मधुमेह के साथ जीवन जीना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। मधुमेह के लिये अपने रक्त की जॉच अपने चिकित्सालय में समय-समय पर अवश्य कराये। जिससे मधुमेह बीमारी का जल्द से जल्द पता चल जाए एवं इलाज भी समय से शुरू किया जाये तथा डायबटीज के कंप्लीकेशन से बचा जा सकें ।
इससे पूर्व स्वास्थ्य शिविर में 115 रेलवे कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। जिसमें ब्ल्ड शूगर, ब्ल्ड प्रैशर, हाइट व वेट की जॉचें तथा डाइटिशियन द्वारा उचित खानपान की सलाह दी गयी।
कार्यक्रम का संचालन डा. प्रशांत सिंह, मण्डल चिकित्सा अधिकारी तथा धन्यवाद ज्ञापित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर  रमेश चन्द्र द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक  अंकित सचान, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  संजय तिवारी, डा. चन्दा मलिक, डाइटिशियन (मैक्स हॉस्पीटल) एवं अन्य अधिकारी, रेलवे चिकित्सक तथा रेल कर्मी, पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button