उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सरकारी एग्जिट पोल की पोल 14 तारीख को खुलने जा रही है : सुनील सिंह

लखनऊ : लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि इस बार जो तथाकथित “सरकारी एग्जिट पोल” दिखाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से भ्रम फैलाने और शेयर मार्केट में मनोवैज्ञानिक खेल खेलने के लिए तैयार किए गए हैं।
एग्जिट पोल का यह दिखावा जनता की असली राय को दबाने का प्रयास है। जनता ने बिहार और देशभर में बदलाव के पक्ष में मतदान किया है।
14 तारीख को जब वास्तविक परिणाम सामने आएंगे, तो एग्जिट पोल की पूरी पोल खुल जाएगी और इन बनावटी सर्वेक्षणों का “सुपड़ा साफ” हो जाएगा।
जनता का जनादेश विकल्प और परिवर्तन के पक्ष में है, न कि उन ताकतों के साथ जो आंकड़ों के सहारे भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं।


