स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर फ्री इंडिया जन जागरूकता रैली के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

लखनऊ : स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से भेल सिमरावारी झांसी टीम द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती साधना वर्मा के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम में रैली के साथ महिलाओं ने कैंसर के कारण, लक्षण व बचाव पर पोस्टर कंपटीशन में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान श्रीमती चंद्रप्रभा कोमल उपस्थिति रही जिन्होंने सभी विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पिंकी रिघोरिया सी एच ओ एवं मीरा वर्मा, शीला सिंह, सीमा यादव, सुरभि गौतम ,आशिया खातून, लक्ष्मी वर्मा, सीमा प्रजापति द्वारा खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। कैंसर जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन रहा जिसमें नजदीकी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दी तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जिनमें मालती गौतम,सुनीता चौहान, गीता, शगुन प्रकाशा, रानी, चंद्र लता, मीना, फूलवती एवं ग्राम की अन्य सदस्य किशोरियों भी मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन में जिला अध्यक्ष साधना वर्मा ने सभी महिलाओं को नियमित रूप से स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु मैमोग्राम व पेप्स स्मैर जैसी जांचों को करवाना जरूरी बताया।


