उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अमृत संवाद में भाग लिया और यात्रियों से बातचीत की

लखनऊ : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अमृत संवाद में भाग लिया और यात्रियों से बातचीत की.
यह पहल नागरिकों की भागीदारी को मज़बूत करने और अमृत काल के दौरान स्टेशनों के आधुनिकीकरण में सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है ताकि लखनऊ मण्डल मे एक विकसित, आधुनिक और यात्री-अनुकूल रेलवे नेटवर्क बनाया जा सके.
रेलवे द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एक नई नागरिक-केंद्रित पहल शुरू की है। पिछले वर्ष भारतीय रेलवे में आयोजित रेल चौपाल से प्रेरित होकर, यह पहल अब अमृत संवाद के रूप में आयोजित की गई। मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,  सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अमृत संवाद में भाग लिया। अमृत संवाद के दौरान, उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और स्टेशनों पर किए गए विभिन्न सुधारों पर यात्रियों से फीडबैक लिया। अमृत संवाद रेलवे अधिकारियों और नागरिकों के बीच संवाद के लिए एक सीधा मंच प्रदान करता है, जिससे यात्रियों की प्रतिक्रिया, चिंताओं और सुझावों पर ध्यान दिया जा सके। अमृत संवाद पूरे भारतीय रेलवे में अमृत स्टेशनों एवं अनेक अन्य प्रमुख स्टेशनों पर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है । लखनऊ मण्डल मे इस पहल अन्तर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों पर किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

• उन्नत प्रतीक्षालय और शौचालय।
• बेहतर लिफ्ट, एस्केलेटर और यात्री सूचना प्रणाली।
• मुफ़्त वाई-फ़ाई और “एक स्टेशन एक उत्पाद” कियोस्क।
• भूनिर्माण और सौंदर्य संवर्धन।
• दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएँ और अन्य सुगम्यता उपाय।

अमृत संवाद आगे के सुधारों के लिए सुझाव भी एकत्र करेगा, जैसे:
• बेहतर यातायात और शहरी परिवहन प्रणालियों के साथ एकीकरण।
• अतिरिक्त यात्री सुविधाएँ।
• ऊर्जा-कुशल और टिकाऊ समाधान।
• बेहतर प्लेटफ़ॉर्म कवर और यात्रियों के लिए व्यक्तिगत सुविधाएँ।

यह पहल नागरिकों की भागीदारी को मज़बूत करने, स्टेशनों के आधुनिकीकरण में सहयोग देने और अमृत काल के दौरान एक विकसित, आधुनिक और यात्री-अनुकूल रेलवे नेटवर्क के लिए भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप कार्य करने पर केंद्रित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button