उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दी दीपावली व छठ की शुभकामनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को पांच कालीदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें दीपावली व लोकआस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विभागीय विषयों पर चर्चा के साथ ही मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरन्तर खुशहाली, समृद्धि और चहुमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। चौबीस करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में बदलाव मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। वहीं देश का ग्रोथ इंजन बन कर उभरा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश औद्योगिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास की बुलन्दियों को छू रहा है। आज हर घर समृद्धि की रौशनी है, हर घर खुशहाली की दीपावली है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि अभी हाल ही में नोएडा में संपन्न हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प के पारम्परिक उद्योगों एवं हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स के एक्सपोजर को नई ऊंचाई मिली है।
प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव ने मृतप्राय हो रहे कुम्हारों के हुनर को संजीवनी प्रदान की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button