उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने शिशुु विहार (क्रेच) का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ में स्थित शिशुु विहार (क्रेच) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने क्रेच में उपलब्ध सुविधाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने दीपावली पर्व के अवसर पर क्रेच में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को बोनस वितरित किया तथा उपस्थित नन्हें बच्चों को उपहार वितरित किया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ की सचिव श्रीमती स्मृति सचान व सदस्य श्रीमती रंजीता सिंह उपस्थित थी।



