उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हनुमत चित्रों के विश्व कीर्तिमान के लिए मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया विवेक पाण्डेय का अभिनंदन

विवेक पांडेय द्वारा संग्रहित 12,500 हनुमत चित्रों को “इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में मिला स्थान

लखनऊ । लखनऊ की प्रथम नागरिक, मेयर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार 16 अक्टूबर को अपने कैंप कार्यालय में, राम भक्त हनुमान जी के 12,500 चित्रों का अद्वितीय और विशाल संग्रह करने वाले स्थानीय हनुमान भक्त, विवेक पांडेय का अभिनंदन किया। इस वैश्विक उपलब्धि के लिए विवेक पाण्डेय का नाम, “इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया है। मेयर सुषमा खर्कवाल ने उनके सतत आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, वहीं विवेक ने अपना यह सम्मान पवनसुत मारुति नंदन को समर्पित करते हुए इसे, सभी हनुमान भक्तों का सम्मान बताया है।

साल 2009 में हनुमान महाराज की प्रेरणा से विवेक पांडे ने सेवा कार्य शुरू किया था। साल 2012 में हनुमत सेवा समिति का गठन कर उन्होंने विधिवत हनुमत सेवा कार्य को अधिक वृहद स्तर पर संचालित करना शुरू किया। इस क्रम में उनके द्वारा सीतापुर रोड पर जरूरतमंद बच्चों के लिए हनुमत पाठशाला का संचालन और कुष्ठ पीड़ितों की सेवा का महती कार्य भी किया जा रहा है। साल 2012 से ही उनके द्वारा हर साल राम हनुमत महोत्सव का आयोजन भव्य और दिव्य रूप में लखनऊ में करवाया जा रहा है। सदर रामलीला मैदान से शुरू हुआ यह दो दिवसीय महोत्सव अपने वृहद रूप में बलरामपुर गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक अनुष्ठान के साथ-साथ हनुमत सम्मान समारोह, गंगा आरती और प्रसाद वितरण आदि से भक्तों को व्यापक स्तर पर जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button