उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत ‘समीक्षा/ब्रीफिंग और स्वच्छ जागरूकता रैली’ निकाली गयी

लखनऊ । भारतीय रेल द्वारा 01 से 15 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025’ के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में  पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, फ्रैट एवं डीएम महेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत ‘समीक्षा/ब्रीफिंग और स्वच्छ जागरूकता रैली’ निकाली गयी साथ ही सभी स्टेशनों पर स्वच्छता जागरुकता हेतु ‘हस्ताक्षर अभियान’ भी चलाया गया।

इसी क्रम में बस्ती रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में स्वच्छता जागरुकता हेतु हस्ताक्षर अभियान एवं यात्रियों तथा रेलकर्मियों के बीच में गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्टेशन परिसर एवं अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
गोण्डा में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत रेलवे कालोनी स्टाफ़ को स्वच्छता शपथ एवं रेस्ट हाउस और कालोनी की सफाई कराई गई तथा रेलवे कॉलोनी गोण्डा में स्वच्छ्ता रैली निकाल कर कालोनी वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभी से सिंगिल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु आग्रह किया गया।
मण्डल में आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश पहुॅंचाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button