उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब बाढ़ में डूबा हुआ है और केजरीवाल कह रहे हैं कि उनकी सरकार पंजाब के किसानों को बिजली रात में सप्लाई करती है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ बनावटी बातों के बाजीगर है। आज पूरा पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है लोग पूरी तरह से परेशान है और अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि वह किसानों को बिजली रात को सप्लाई करते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि उनकी बदौलत दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन उनकी जानकारी के लिए बता दें कि जब वे सरकार में नहीं थे तो उससे पहले भी दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली मिलती थी और आज उनकी सत्ता गए हुए 8 महीने हो गए हैं और दिल्लीवालों को आज भी 24 घंटे बिजली मिल रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली की आड़ में आर्थिक नियमों की अवेहलना की, बिजली डिस्कॉमों को उनके खातों में हेरफेर करने दिया और आज यह स्थिती ला दी है की अब बिजली डिस्कॉम मनमानी बिजली दरें बढ़ाने की छूट पा गई हैं।

अरविंद केजरीवाल द्वारा बिजली डिस्कॉमों के साथ मिलकर अंडर द टेबल जो जहर बोया गया था उसका असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवार के ऊपर सीधा पड़ने वाला है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गरीब परिवारों को मिलने वाली मुफ्त बिजली की सब्सिडी बढ़ेगी और उसका पूरा भार सरकारी खजानों पर पड़ने वाला है जिससे विकास कार्य रुकेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पॉवर डिस्कॉम से किक बैक लेने के लिए जो खेल खेला था अब उसका असर दिल्ली की जनता पर पड़ने वाला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button