राज्यसभा सदस्य बृजलाल को पुनः संसद की स्थायी समिति के चेयरमैन बनाये जाने पर फोरम ने बधाई दी
राज्यसभा सांसद बृजलाल का दिल्ली विश्वविद्यालय में किया जाएगा सम्मान : डॉ. सुमन

नई दिल्ली : फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) ने राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सदस्य बृजलाल को व्यक्तिगत लोक शिकायत , विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति का पुनः चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने एक ईमानदार , कुशल प्रशासक को यह जिम्मेदारी देकर कोरी समाज का नाम ऊंचा किया है । फोरम के चेयरमैन डॉ. हंसराज सुमन ने बताया है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद को सुशोभित करने वाले सन 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री बृजलाल ने वर्ष 2015 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के पश्चात भाजपा से अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत की थी । बेहतर पुलिस व्यवस्था , सुरक्षा और आम आदमी की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था के कारण आपके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं ।
डॉ. सुमन ने बताया है कि बृजलाल को वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया । इस दौरान इन्होंने बहुजन समाज में व्याप्त शिक्षा , चिकित्सा और रोजगार को समस्याओं का समाधान कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । आयोग में एक वर्ष के कार्यकाल के पश्चात सन 2020 में इन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के लिए चुना गया । कर्मठ व कुशल राजनीतिज्ञ तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री बृजलाल जी को पुलिस सेवा के दौरान अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । बता दें कि इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं ।
गरीबी से उठकर पहुंचे हैं उच्च सदन — डॉ. हंसराज सुमन ने बताया है कि श्री बृजलाल का जन्म सिद्धार्थनगर के छोटे से गाँव गुजरौलिया खालसा में हुआ था । ये बेहद गरीब कोरी परिवार में इनका जन्म हुआ । बचपन संघर्षों में बीता लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर एक मुकाम हासिल किया । आईपीएस श्री बृजलाल जिनकी गिनती सफल पुलिस अधिकारियों में की जाती थी । इसीलिए उनकी प्रशासनिक क्षमता , अपराधियों से निपटने के जज्बे को देखते हुए हमेशा कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती थी , अपनी कार्य कुशलता और प्रतिभा के बल पर सफलता मिलती रही । बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के लोग आज भी श्री बृजलाल जी के पुलिस महानिदेशक रहते कानून व्यवस्था को याद करते हैं , उन्होंने अपराधियों का खात्मा किया ।
डॉ. हंसराज सुमन ने श्री बृजलाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्त्व के संदर्भ में बताते हुए कहा कि ये एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के साथ – साथ इनमें कुशल नेतृत्व करने की क्षमता है तथा एक राजनीतिज्ञ के अलावा ये प्रसिद्ध लेखक भी है , इनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है । आपने सदन में सदैव दलित , बहुजन व वंचित वर्गों के ज्वलंत मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया है और उनका समाधान कराया है । इसके अलावा आपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्रों के संबंध में ज्ञापन दिए है तथा संसद में भी कोरी समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर सदन का ध्यान आकर्षित कराया है । फोरम को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में व्यक्तिगत लोक शिकायत , विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति समाज के हर वर्गों की समस्याओं का समाधान करेगी । फोरम जल्द ही राज्यसभा सांसद श्री बृजलाल जी को दिल्ली विश्वविद्यालय में आने के लिए आमंत्रित करेगी तथा स्थायी समिति का चेयरमैन नियुक्त करने पर उनका सम्मान किया जाएगा ।



