उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न स्टेशनों एवं रेल खण्डों पर ‘स्वच्छ पटरी-स्वच्छ ट्रैक’ के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया

विशेष स्वच्छता अभियान 5.0’

लखनऊ । सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025’ विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 मनाया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में  पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल खण्डों पर ‘स्वच्छ पटरी-स्वच्छ ट्रैक’ के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया।
इन सभी रेल खण्डों पर मण्डल के स्वास्थ्य निरीक्षकों की टीम द्वारा स्टेशनों के यार्ड तथा आस-पास के क्षेत्रों में स्थित कचरा हटाने के अलावा अवांछित झाड़ियों/घास को भी साफ करने हेतु व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा ब्लाक खण्डों में मौजूद नालियों की गहन सफाई सुनिश्चित की गयी। उक्त रेल खण्डों को “शून्य अपशिष्ट” हेतु आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों, रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक संदेश पहुॅंचाया जा रहा है।
इस दौरान विशेष रूप से आम जनमानस को रेलवे ट्रैक पर खुले में शौच न किये जाने हेतु जागरूक किया गया। सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा ’स्वच्छ पटरी दिवस’ के अवसर पर जागरूकता सन्देशों की लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। रेलवे कर्मचारी एवं यात्रीगण, रेलवे ट्रैक को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें।

(महेश गुप्ता)
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button