उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साहित्य साधक साहित्यिक संस्थान द्वारा हास्य कवि विशेष शर्मा सम्मानित

लखीमपुर (खीरी) : साहित्य साधक सामाजिक ,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान की सितम्बर माह की मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन जिलाअध्यक्षा डा. स्वाति पाण्डेय प्रीत के निवास 72, काशी नगर लखीमपुर खीरी में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डी एन मालपानी  ने की ।
संस्था द्वारा दिया जाने वाला मासिक साहित्य साधक अर्श सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार विशेष शर्मा को प्रदान किया गया । समारोह का कुशल संचालन जनार्दन पाण्डेय  ने किया। सभी मंचस्थ मनीषियों सहित डाॅ. स्वाति पाण्डेय, “”प्रीत” , संजीव मिश्रा व्योम व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन किया। विशेष शर्मा द्वारा वाणी वंदना के सुमधुर वाचन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम मे कवि मनीषियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। गोष्ठी में सम्मानित कवि विशेष शर्मा ने आज़ के समय में अभिभावकों द्वारा अपने बच्चो के बेढ़गे नाम रखने पर व्यंग पढ़ा । संजीव मिश्र व्योम ने दुख के महत्व पर प्रकाश डालती रचना सुना कर सबको आनंदित कर दिया । डॉ स्वाति पांडेय “प्रीत” ने चर्तमान समय के नौजवानों पर आधुनिकता के चढ़ते रंग को प्रर्दशित करती रचना “आधुनिकता के दंश का हुआ ऐसा असर ” पढ़ कर सबकी तालियां बटोरी ।श्याम किशोर बेचैन जी ने ग़ज़ल से समां बांधा ।शायर जनार्दन पाण्डेय नाचीज़ ने अपने कलाम से खूब वाह वाही लूटी । इस्के अतिरिक्त् कुल्दीप समर , शशि कान्त तिवारी, स्वतंत्र मिश्रा ने सुन्दर सुन्दर गीत सुनाये । इसके अतिरिक्त गोष्ठी मे आए अनंय कवियों ने गीत गजल छंद एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम मे डॉ रघुनन्दन झा , महेश जयसवाल अक्षरा पांडेय ,नरेश वर्मा , अमित पाण्डेय , मधु गुप्ता ,कुशाग्र गुप्ता ,आयुष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे । संस्था की ओर से डॉ. रघुनन्दन झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button