उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नई विद्युतीकृत लाइन के 25 केवी ए.सी. सिंगल फेस (ओएचई) का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  संजय सिंघल ने आज मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण  ओ.पी. सिंह एवं लखनऊ मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन)  नीतू, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी धनन्जय मिश्रा तथा अन्य शाखाधिकारियों की उपस्थिति में नानपारा-नेपालगंज रोड (19.33 किलोमीटर) के मध्य अमान परिवर्तन-रेल विद्युतीकरण परियोजना के अन्तर्गत नई विद्युतीकृत लाइन के 25 केवी ए.सी. सिंगल फेस (ओएचई) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  संजय सिंघल ने नानपारा रेलवे स्टेशन पर पैनल, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, विद्युत यार्ड प्लान, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई (आईपीएस), बैटरी रूम, सीएलएस रूम का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित रेल कर्मचारियों को विद्युतीकृत रेल लाइन पर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विषम परिस्थितियों में कार्य करने की तकनीकी जानकारी प्रदान की।
निरीक्षण के अगले चरण में सिंघल ने टॉवर वैगन के माध्यम से नानपारा-नेपालगंज रोड खंड के मध्य फिटिंग्स, बैटरी रूम, न्यूट्रल सेक्शन, और ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊँचाई का सावधानी पूर्वक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विद्युतकर्षण लाइन फिटिंग्स और उपकरणों की गुणवत्ता, मानक अनुरूपता, और संरक्षा पहलुओं की गहन जाँच की गई।
निरीक्षण के अंतिम चरण में, श्री सिंघल ने नेपालगंज रोड स्टेशन पर पहुँचकर रिले रूम, विद्युत यार्ड प्लान, आईपीएस, बैटरी रूम, और ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊँचाई व संरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। सभी तकनीकी पहलुओं की जाँच के साथ-साथ स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
जनता से अपील है कि इस रेल खण्ड को विद्युतीकृत समझे तथा उक्त रेल खण्ड और ओवरहेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
इस अवसर पर उप मुख्य विद्युत इंजीनियर(निर्माण), वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।। एवं अन्य अधिकारी व कमर्चारी उपस्थित थे ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button