उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट जांच अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक  आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रिकिता के नेतृत्व मे गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट जांच अभियान चलाया गया।

जिसमें 52 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गये। जिनसे कुल 18415/- (अठ्ठारह हजार चार सौ पन्द्रह रुपया) रूपये रेल राजस्व अर्जित किया गया। इसी क्रम में 11 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहॉ पर उनके द्वारा रु0 18700/- (अठ्ठारह हजार सात सौ रुपया) का जुर्माना लगाया गया।
इस दौरान गाड़ी संख्या 15009 में विशेष टिकट जॉच के दौरान 25 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गये। जिसमें बिना टिकट पुलिस कर्मी एवं दैनिक यात्री शयनयान एवं वातानुकूलित कोच में अनियमित यात्रा करते पाये गये। इस दौरान रेल कर्मियांे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने हेतु जागरूक भी किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button