उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केन्द्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, उ.प्र., छठामील, लखनऊ में प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा संयुक्त्ता समद्दार ने ‘मास्टर ट्रेनर्स’ पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया

लखनऊ : गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, उ.प्र., छठामील, लखनऊ में प्रमुख सचिव, नागरिक सुरक्षा संयुक्त्ता समद्दार ने ‘मास्टर ट्रेनर्स’ पाठ्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मनोज कुमार राय, विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा, अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं नीता यादव, कमाण्डेन्ट, केन्द्रीय नागरिक सुख्खा प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए नागरिक सुरक्षा के समस्त पदाधिकारियों को वर्तमान परिदृश्य के चलते सजग रहने एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको को राष्ट्र सेवा हेतु किसी भी आपदा की परिस्थिति में सामान्य जनता को प्रशिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को विशेष रूप से प्रदेश भर में नागरिक सुरक्षा विभाग खोलने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा मनोज कुमार राय अपने सम्बोधन में कहा कि समस्त जनपदों में नागरिक सुरक्षा का गठन एवं उन सभी जनपदों में पदो का सृजन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  के आदेशानुसार निकट भविष्य में नागरिक सुरक्षा प्रदेशव्यापी कर दिया जाएगा। श्री राय ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान को और सुविधाएं प्रदान करते हुए उत्तर एवं पूर्वी भारत का सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। वर्तमान प्रशिक्षण में भी उत्तराखण्ड के प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

प्रमुख सचिव ने अपने सम्बोधन में कहा कि नागरिक सुरक्षा मुख्यतः स्वयंसेवको का संगठन है, जो देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है। वर्तमान परिदृश्य में नागरिक सुरक्षा की महत्ता काफी बढ़ गयी है, जिस कारण भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार नागरिक सुरक्षा के सुदृणीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होने अपने सम्बोधन में यह भी कहा की स्वयंसेवको को दिये जा रहे, इस प्रशिक्षण से विभिन्न आपदाओं में कुशलता से काम करने में सहयोग मिलेगा तथा यहाँ तैयार किये गये प्रशिक्षक अपने-अपने जनपदो में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर फर्स्ट रिस्पाण्डर तैयार करने का कार्य करेंगे। अंत में कमाण्डेन्ट, केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समस्त अतिथियों को धन्यवाद दिया गया।

विशिष्ट अतिथि अभय कुमार प्रसाद, पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तर प्रदेश थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button