वीरेंद्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा, पवन राणा के अलावा भाजपा सांसद और प्रदेश पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना

नई दिल्ली : दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपीसोड को आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित दिल्ली भाजपा के सांसदों एव प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यर्कताओं के साथ सुना।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने वीरेंद्र सचदेवा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के पंडाल में लीला कलाकारों व रामलीला कमेटी सदस्यों के साथ सुना। इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्रीमती सारिका जैन भी उपस्थित थीं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यक्रम के बाद एकत्र जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का मासिक मन की बात कार्यक्रम हमेशा प्रेरणा और नई सीख का स्रोत होता है। यह न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि समाज को सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है।
सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम अब जन – जन का कार्यक्रम बन गया है और इसमें मिलने वाली जानकारी बहुत अद्भुत होती है। उन्होंने कहा कि आज प्रधान मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से लेकर कश्मीर के वाटर स्पोर्ट तक की बात की। इसलिए मन की बात कार्यक्रम में जो जानकारी मिलती है उसे हम सब को अपने परिवार के साथ सुनना चाहिए।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि देश की जानता के साथ अनवरत महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बात करते हैं जो विश्व में कोई भी नेता नहीं करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देश की बेहतर संस्कृति और रिवाजों के साथ विकास को भी जानता तक पहुंचाते हैं।
भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा ने आज मंगोलपुरी वार्ड ए में जिला अध्यक्ष रामचंन्द्र चावड़िया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
भाजपा सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने पुथ खुर्द वार्ड 29 के सेक्टर 34 मनोकामना अपार्टमेंट में निगम पार्षद श्रीमति अंजू अमन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने आज द्वारका स्थित अपने कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव की चौपाल पर आज सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रेरणादायक कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर गाँववासियों के साथ निगम पार्षद रोहतास कुमार एडवोकेट, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमित बिधूड़ी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल बिधूड़ी भी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने आज जी.के -1 स्थित जमरूदपुर के डीडीए पार्क में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर सुकांता मजूमदार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मन की बात के 125वें संस्करण को सुना।इस अवसर पर विधायक सतीश उपाध्याय, श्रीमती शिखा रॉय एवं नीरज बसोया, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, भाजपा नई दिल्ली के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र चौधरी के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी सम्मिलित हुए।
प्रवीण खंडेलवाल ने आज तालकटोरा स्टेडियम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अग्रवाल समाज और अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना।



