सौरभ भारद्वाज द्वारा जांच एजेंसी के पूछताछ के बाद दिया गया बयान राजनीतिक नौटंकी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा की गए प्रेसवार्ता को एक नौटंकी बताया है और कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की यह पुरानी नीति है कि जब भी जांच एजेंसियां आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर पूछताछ करती है तो वह मीडिया में बने रहने और अखबार में छपने के लिए सिर्फ नौटंकी करते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के बाद आख़िरकार बेरोजगार सौरभ भारद्वाज को काम मिल ही गया। चुनाव हारने के बाद सौरभ भारद्वाज ख़ुद को बेरोजगार बताते थे लेकिन इनकी छुपी योग्यता का आज पता चला है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता की है ऐसा प्रतीत होता है कि वह एक अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। वह बेकार राजनीति में अपना समय व्यर्थ रहे हैं, बेहतर हो मुम्बई जा कर स्क्रिप्ट लेखक बन जायें।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी और इनके नेता के व्यवहार में है – अराजकता, कुशासन और भ्रष्टाचार। जाँच एजेंसी पूछताछ कर रही है और अगर आपको जाँच एजेंसी पर भरोसा नहीं है तो आप क़ानून की मदद ले सकते हैं न्यायालय का दरवाजा खुला हुआ है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को नौटंकी और ड्रामा के साथ मीडिया ट्रायल करने का शौक है।
सचदेवा ने कहा कि मुझे लगता है अस्पताल निर्माण घोटाला सहित कई गंभीर आरोप आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगे हैं और उन्हीं आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ भारद्वाज यह सब नाटक कर रहे हैं जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। एक बार और भी सबूत मिल जाए फिर उसके बाद और भी चीजे देखने की मिलेगी।
“आप” नेता तो भविष्यवक्ता हैं और आज उसी लिस्ट में सौरभ भारद्वाज भी शामिल हो गए हैं। क्योंकि आज प्रेसवार्ता में उनकी कही गई बातें उनके नेताओं के बयानों से मिली-जुले बयान है जो उनके नेता भी जांच एजेंसी की पूछताछ के दौरान बोला करते थे लेकिन वे जेल गए यह पूरी दिल्ली देख चुकी है।



