फ्लिपकार्ट ने वर्कफोर्स एवं डिलीवरी नेटवर्क को दिया विस्तार

लखनऊ। भारत अपने बहु-प्रतीक्षित शॉपिंग फेस्टिवल ‘द बिग बिलियन डेज’ की ओर कदम बढ़ा रहा है और इसे देखते हुए भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने बढ़ी हुई डिलीवरी को दृढ़ता एवं सटीक तरीके से पूरा करने के लिए अपने लोगों, पार्टनर्स एवं देशव्यापी लॉजिस्टिक्स को गति देना शुरू कर दिया है। त्योहारी सीजन की ओर कदम बढ़ाते हुए फ्लिपकार्ट 28 राज्यों में रोजगार के अवसरों, इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी को अपनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। रोजगार के 2.2 लाख से ज्यादा नए अवसर सृजित करते हुए, अंतिम छोर तक पहुंच बढ़ाते हुए और टियर 2 व टियर 3 शहरों में नियुक्ति की समावेशी प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए इस साल फ्लिपकार्ट ने इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए विस्तार का कदम उठाया है। फ्लिपकार्ट की सीएचआरओ सीमा नायर ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट में ‘द बिग बिलियन डेज’ विस्तार, गति एवं साझा प्रगति का एक उत्सव है। इस साल हमने त्योहारी सीजन से पहले अपनी क्षमताओं को मजबूती दी है। हम समावेशी कार्यबल तैयार करने, अपने सप्लाई चेन पीपुल नेटवर्क को बढ़ाने और इकोसिस्टम में ज्यादा समावेशी रोजगार के अवसर सृजित करने पर फोकस कर रहे हैं। इसमें टेक्नोलॉजी एवं सतत प्रक्रियाओं से मदद मिली है। त्योहारी सीजन की तैयारियों को लेकर हमारा फोकस समुदायों एवं हमारे नेटवर्क व रोजाना की डिलीवरी को गति देने वाले अपने पार्टनर्स के लिए स्थायी मूल्य सृजित करने पर है।’
त्योहारी सीजन के लिए फ्लिपकार्ट की तैयारी में इसके इकोसिस्टम के सभी पहलू शामिल हैं, जैसे विविधतापूर्ण कार्यबल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक प्लेटफॉर्म एवं लास्ट-माइल नेटवर्क। इससे सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए बड़े पैमाने पर डिलीवरी संभव होगी। एआई-पावर्ड डिमांड प्लानिंग, सटीक तरीके से सॉर्टेशन के लिए एडवांस्ड ऑटोमेशन और प्रिडिक्टिव इन्वेंटरी टूल्स समेत टेक्नोलॉजी को स्मार्ट लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस के केंद्र में रखा गया है। इन कदमों के माध्यम से फ्लिपकार्ट सुनिश्चित कर रहा है कि इसकी सप्लाई चेन तेज ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए पूरी तरह से तैयार भी हो। कंपनी ने इस सीजन में वेयरहाउसिंग, डिलीवरी, टीम लीड और कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के 2.2 लाख से ज्यादा अवसर सृजित किए हैं। फ्लिपकार्ट के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सर्विस के योग्य सभी पिन कोड शामिल हैं। सिलिगुड़ी, कुंडली, जाखड़ जैसे शहरों समेत टियर 2 और टियर 3 शहरों में 650 नए फेस्टिव-ओनली हब खोले जाएंगे। इससे सीजनल जॉब इकोसिस्टम पर सीधा एवं सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नियुक्ति की गतिविधियों में समावेश एवं सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है। सप्लाई चेन ऑपरेशंस में महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की नियुक्ति 10 प्रतिशत बढ़ाई गई है। महिलाओं व दिव्यांगजनों की नियुक्ति में सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की जा रही है। साथ ही विभिन्न कार्यों में एलजीबीटीक्यूआईए$ समुदाय के लोगों को जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इन कदमों के माध्यम से फ्लिपकार्ट सभी के लिए समान अवसर के अपने लक्ष्य को मजबूती दे रहा है। कंपनी लॉजिस्टिक्स से संबंधित भूमिकाओं में वंचित समुदाय के लोगों को जोड़ने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों के साथ काम कर रही है। इसके अतिरिक्त, सप्लाई चेन ऑपरेशंस एकेडमी (एससीओए) के माध्यम से फ्लिपकार्ट ने अब तक हजारों प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया है और 2025 के अंत तक 10,000 अन्य लोगों के कौशल विकास की योजना है। सुरक्षा, टेक टूल्स एवं वेयरहाउस से संबंधित सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित और ई-कॉमर्स के लिए तैयार वर्कफोर्स के निर्माण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। ग्रेजुएशन कर रहे 6,000 से ज्यादा छात्रों को डिजिटल एवं क्लासरूम ट्रेनिंग के माध्यम से सप्लाई चेन ऑपरेशंस में प्रशिक्षित किया गया है।



