उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने राम धर्म कांटा पर वार्ड की जनता की समस्याएँ सुनीं

जलकल विभाग के महाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता और सुएज कंपनी के अधिकारी रहे मौजूद

लखनऊ : लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शंकरपुरवा वार्ड-2 में आज विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव  की पहल पर राम धर्म कांटा पर जनसुनवाई एवं स्थलीय निरीक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पानी एवं सीवर संबंधी वर्षों से चली आ रही समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

विधायक ने जलभराव और सीवर से जूझ रही जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल समाधान हेतु जलकल विभाग के महाप्रबंधक  कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता  अनिल तथा सुएज कंपनी के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवर लाइन से संबंधित गंभीर समस्याओं के निवारण हेतु दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी और इसके लिए जल निगम, नगर निगम तथा जलकल विभाग संयुक्त निरीक्षण कर समन्वय के साथ ठोस कार्ययोजना तैयार करेंगे ताकि जनता को स्थाई राहत मिल सके।

जनता की मांग पर विधायक श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुँचे और समस्याओं को प्रत्यक्ष देखा। निरीक्षण के समय विभागीय अधिकारी भी साथ उपस्थित रहे।

इस जनसुनवाई में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं नागरिक रामदयाल, आर.के. भदौरिया, सुदामा, अमित श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्ता, गिरीश तिवारी, महेंद्र निगम, नागेंद्र प्रताप सिंह, हर्षित, बृजेश अवस्थी, डॉ. ज्ञानेश्वर सिंह तथा ओरी लाल ने अपनी समस्याएँ रखीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  नरेंद्र देवड़ी , पार्षद प्रतिनिधि  दीपक तिवारी सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button