उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वोट चोरी संविधान, भारत माता और हिंदुस्तान की आत्मा पर आक्रमण : राहुल गांधी

‘एसआईआर’ का मतलब है नए तरीके से वोट चोरी करना

वोट चोरी संविधान, भारत माता और हिं

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी संविधान, भारत माता और हिंदुस्तान की आत्मा पर आक्रमण है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जांच करने के बजाय उनसे हलफनामा मांगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार देर शाम वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के गया में राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के साथ विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

यात्रा के दूसरे दिन सोमवार सुबह राहुल गांधी औरंगाबाद स्थित देवकुंड सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए भी पहुंचे, जहां उन्होंने देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

दिनभर यात्रा का इंडिया गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता द्वारा भी दिल खोलकर स्वागत किया गया। राहुल गांधी का स्वागत करने हजारों की संख्या में लोग घरों की छतों, पुलों, कार्यालयों पर चढ़े हुए थे और सडकें भीड़ से खचाखच भरी हुई थीं। हर कोई वरिष्ठ कांग्रेस नेता की एक झलक देखने को बेताब था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन को समर्थन जताया।

गया में बारिश के बीच लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में चुनाव आयोग और भाजपा पर करारा प्रहार किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तीनों चुनाव आयुक्तों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत माता पर किसी को आक्रमण नहीं करने देंगे, न नरेंद्र मोदी को न ही चुनाव आयुक्तों को। इस संविधान को कोई नहीं छू सकता।

चुनाव आयोग की खिंचाई करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि हर राज्य, हर लोकसभा और हर विधानसभा क्षेत्र में वोटों की चोरी सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी के खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने इस फर्जीवाड़े की जांच नहीं की, बल्कि उल्टे उनसे ही हलफनामा मांगा। उन्होंने कहा कि चोरी चुनाव आयोग की पकड़ी गई है और वह हलफनामा उनसे मांग रहा है। जल्द ही पूरा देश चुनाव आयोग से हलफनामा मांगेगा।

एसआईआर का जिक्र करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग अब नए तरीके से वोटों की चोरी करने के लिए बिहार में यह प्रक्रिया लाया है। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग बिहार में चुनाव चोरी नहीं कर सकते हैं। बिहार की जनता चुनाव चोरी करने वाले लोगों को सबक सिखाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश के सभी संसाधन अडानी को दे दिए जाते हैं, लेकिन बिहार में युवा अपने बेहतर भविष्य के लिए सपने भी नहीं देख सकता, क्योंकि वोट चोरी की जा रही है।

सभा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने माउंटेनमैन दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी को घर की चाबी भी सौंपी। राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के परिवार के लिए यह घर बनवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button