उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सहित अनेक बाजारों में व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सहित अनेक बाजारों में व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ : राजधानी के व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया.

इस अवसर पर संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे ध्वजारोहण कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, श्रीमती अनिला अग्रवाल, अमिताभ श्रीवास्तव,
मोहम्मद आदिल, आसिफ़ किदवई, शेखर श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव ,पंकज अरोड़ा ,श्याम जी शर्मा
सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा देश के वीर सैनिकों एवं मजबूत इरादों वाली सरकार के माध्यम से देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन आज़ादी को और बड़ा करने के लिए हम सभी को देश के आंतरिक विषयों को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तथा देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा भारत के लोगों में विश्व को दिशा दिखाने का सामर्थ्य है।
उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री एवं उपयोग पर बल देते हुए सभी से स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करने की अपील की
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की रहीम नगर, , सर्वोदय नगर, उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के सर्वोदय नगर स्थितकार्यालय पर ,चिनहट, अमीनाबाद ,विकास नगर सहित अनेक बाजारों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम आयोजित हुए तथा व्यापारियों ने उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button