होम क्रेडिट इंडिया ने कनज्यूमर ड्यूरेबल के लिए ऋण देने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए पुराने पीओएस सिस्टम के साथ त्वरित डिस्बर्सल को एकीकृत किया

लखनऊ : भारत में, खासकर अर्ध-शहरी और शहरी केंद्रों में, जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे त्वरित, भरोसेमंद और दिक्कत रहित ऋण की मांग भी लगातार बढ़ रही है। टीवीएस ग्रुप की सहायक कंपनी, होम क्रेडिट इंडिया (एचसीआईएन) इस मांग को पूरा करने के लिए आगे आ रही है। अपने तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित और पेपरलेस ऋण संवितरण प्रक्रिया को तकनीक-सक्षम प्वाइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) सिस्टम के साथ सहजता से एकीकृत करके, एचसीआईएन आवश्यक और महत्वाकांक्षी उत्पादों को तुरंत उपलब्ध करा रहा है, जिससे वास्तव में अंतिम छोर तक के ग्राहकों को सशक्त बनाया जा रहा है।
होम क्रेडिट इंडिया के ‘हाउ इंडिया बॉरोज़ (एचआईबी) 2024’ स्टडी के अनुसार, स्मार्टफोन और घरेलू उपकरणों के लिए उधार लेना 2020 में केवल 1% से बढ़कर 2024 में 37% हो गया, जो महत्वाकांक्षी उत्पादों के प्रति बढ़ती उपभोक्ता रुचि और सुलभ पीओएस-आधारित ऋण समाधानों की आवश्यकता को दर्शाता है।



