उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल जिला संघ ने चलाया यातायात प्रबंधन और स्वच्छता जन जागरूकता अभियान

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल जिला संघ द्वारा  21 जुलाई 2025 को आयोजित यातायात प्रबंधन और स्वच्छता जनजागरूकता अभियान मण्डल रेल प्रबन्धक  गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन में श्रावण मास के विशेष अवसर पर भगवान गोला गोकरननाथ के दर्शनार्थी एवं श्रद्धालुओं के गोला गोकरननाथ स्टेशन पर आवागमन करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मैलानी ग्रुप के स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा गोला गोकरननाथ रेलवे स्टेशन एवं मंदिर परिसर में, भीड़ प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया गया और स्वच्छता जागरूकता में सक्रिय योगदान दिया गया। इस दौरान उन्होंने गोला गोकरननाथ रेलवे स्टेशन परिसर में उचित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाये रखने हेतु यात्रियों व आमजन मानस को जागरूक भी किया।

इस अभियान में मैलानी स्काउट एवं गाइड ग्रुप लीडर  देव सिंहानियां तथा रोवर लीडर सुनील कुमार सहित अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button