उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल जिला संघ दो दिवसीय पार्किंग प्रबंधन और स्वच्छता जन जागरूकता अभियान आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल जिला संघ द्वारा  21-22 जुलाई 2025 को आयोजित दो दिवसीय पार्किंग प्रबंधन और स्वच्छता जनजागरूकता अभियान मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अभियान का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्री रजनीश गुप्ता तथा जिला आयुक्त (गाइड) डॉ. दीक्षा चौधरी और जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अरिजीत सिंह के कुशल निर्देशन में किया गया।
इस अभियान में स्काउट्स-गाइड्स के 25 सदस्यों ने पार्किंग प्रबंधन और स्वच्छता जागरूकता फैलाने में सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर में रेल कर्मियों से उचित स्थान पर वाहन पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा मण्डल कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की गयी।
इस अवसर पर श्री अनुज कुमार, श्री एस.एम.एस. आजमी, श्री सुधीर खरे, श्री शान्तनु पाण्डेय, कु. प्रिया पुरवार, श्री दानिश आजमी, श्री नसीम अख्तर, श्री गंगा शंकर मिश्रा, श्री संजय श्रीवास्तव, प्रियंका महाराज, मनीष पाण्डेय, आसिफ, कौसर आजमी, अनुज यादव, मयंक दुबे, रोहित प्रसाद, राहुल, कु. शोभा, कु. स्वाती पाण्डेय, कु. सृष्टि श्रीवास्तव, कु. प्राची गौतम, कु. मोनिका शर्मा सहित अन्य स्काउट-गाइड उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button