उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हक के लिए मैसर्स- बीएचईएल कम्पनी पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों का धरना 88 वें दिन भी जारी रहा

नोएडा : अन्याय, शोषण उत्पीड़न के खिलाफ के खिलाफ एवं अपने हक अधिकार व रोजगार के लिए बीएचईएल कम्पनी पर 18 जुलाई 2025 को 88 वें दिन भी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा है। आंदोलन के बारे में जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि मैसर्स- भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16, नोएडा के प्रबंधन द्वारा संस्थान में वर्षों वर्षों से लगातार स्थाई रूप से कार्यरत श्रमिकों का लगातार आर्थिक शोषण, उत्पीड़न करने संस्थान पर लागू वेतनमान श्रमिकों को भुगतान न करने और उक्त पर संगठित होकर आवाज उठाने पर 17 से 21 अप्रैल 2025 के मध्य 17 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया जिसके खिलाफ 23 अप्रैल 2025 से कर्मचारियों ने धरना शुरू किया जो आज 88 जुलाई 2025 को भी दिन भर जारी रहा।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता रंजीत सिंह ने कहा कि कंपनी प्रबंधन निकाले गए सभी कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर पुनः बहाल करें अन्यथा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन संस्थान के समक्ष आंदोलन जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व रंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद, शालू, वंदना, मनमोहन आदि कर्मचारियों ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button