उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आईटीआई प्रवेश सत्र 2025-26 का द्वितीय चरण चयन परिणाम घोषित

19 से 24 जुलाई तक अभ्यर्थियों तक होगा प्रवेश

लखनऊ : राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025 (छह माह), 2025-26 (एक वर्षीय) एवं 2025-27 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों हेतु द्वितीय चरण एवं उच्चीकरण (अपग्रेडेशन) चयन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग एवं अधिशासी निदेशक, एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 19 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक निर्धारित तिथियों में संबंधित संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

अभ्यर्थी चयन परिणाम की जानकारी www.scvtup.in अथवा www.upvesd.gov.in/dte वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि दर्ज कर प्राप्त कर सकते हैं। चयन होने की स्थिति में बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंटआउट लेकर प्रवेश लेना अनिवार्य है। साथ ही चयन की सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है।
प्रवेश के समय बुलावा पत्र, समस्त मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, संस्थान में प्रवेश करते समय अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र में अंकित निर्देशानुसार FREEZE (स्थिर) या FLOAT (विस्थापन) विकल्प में से एक का चयन कर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों का इस चरण में चयन नहीं हुआ है, उन्हें उनकी रैंक के साथ सूचना प्रदर्शित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी आगामी चरणों की प्रतीक्षा कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button