उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“अमृत भारत एक्सप्रेस 2.0” – किफायती दर पर बेहतर सुविधाओं से युक्त गरिमामयी यात्रा का नया अनुभव

लखनऊ : रेल यात्रियों को किफायती दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए भारतीय रेल द्वारा विकसित की गई “अमृत भारत एक्सप्रेस 2.0” अब यात्रियों को एक नया अनुभव देने जा रही है। “अमृत भारत एक्सप्रेस 2.0” तेज गति (130 किमी/घंटा तक) के साथ सुविधाओं और सुरक्षा का समुचित समन्वय प्रस्तुत करती है, जिससे भारतीय रेल में यात्रा अब और भी सुखद एवं गरिमामयी अनुभव बनती जा रही है। यह ट्रेन खासतौर से निम्न आय और निम्न-मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जो लंबे दूरी की यात्रा करते हैं।
इस ट्रेन के संपूर्ण कोचों में निम्नलिखित 12 प्रमुख सुधार किए गए हैं:
1. सेमी-ऑटोमैटिक कप्लर, जो बेहतर संरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
2. मॉड्यूलर टॉयलेट, नए निर्माण सामग्री के साथ आधुनिक स्वरूप में।
3. मजबूत पिलर और पार्टीशन, जो कोच की मजबूती बढ़ाते हैं।
4. आपात स्थिति में संवाद के लिए टॉक-बैक यूनिट।
5. ईपी असिस्टेड ब्रेक सिस्टम से बेहतर ब्रेकिंग सुविधा।
6. नवविकसित सीटें और बर्थ, अधिक आरामदायक।
7. नव डिज़ाइन किया गया पैंट्री कार, सुविधाजनक रसोई व्यवस्था के साथ।
8. वंदे भारत जैसी कंटीन्यूअस लाइटिंग, जिससे कोच पूरी तरह रोशन रहता है।
9. फायर डिटेक्शन सिस्टम, यात्रियों की सुरक्षा के लिए।
10. कोचों को जोड़ने वाले सुरक्षित गैंगवे।
11. बाहरी आपातकालीन स्थिति में उपयोग हेतु एक्सटर्नल इमरजेंसी लाइट।
12. मोबाइल होल्डर के साथ चार्जिंग सॉकेट, प्रत्येक यात्री के लिए।
इन सुविधाओं के अतिरिक्त, “अमृत भारत एक्सप्रेस 2.0” में सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए भी बेहतर वेंटिलेशन, आरामदायक सीटें, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, और यात्री सूचना प्रणाली जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ट्रेन के शौचालय दिव्यांगजन अनुकूल बनाए गए हैं तथा एयर स्प्रिंग बॉडी द्वारा यात्रा को झटकों से मुक्त और अधिक आरामदायक बनाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के अनुरूप, यह सेवा देश के सभी वर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु समर्पित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button