लखनऊ मंडल द्वारा सावन मेला-2025 के लिए विशेष प्रबंध
लखनऊ : सावन मेले के दृष्टिगत यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं:
एक्स्ट्रा रिजर्वेशन/बुकिंग काउंटर: भीड़ को नियंत्रित करने हेतु अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे टिकट लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
हेल्प डेस्क की स्थापना: यात्रियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करने हेतु प्रमुख स्थलों पर हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
अतिरिक्त GRP/RPF स्टाफ की तैनाती: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए GRP व RPF का अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
पानी का टैंकर: यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है।
एम्बुलेंस की व्यवस्था: किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मेला क्षेत्र में एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
प्रकाश व्यवस्था: रात के समय बेहतर विजिबिलिटी के लिए अतिरिक्त लाइटिंग और टावर लाइट्स लगाई गई हैं।
अतिरिक्त कमर्शियल स्टाफ: यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कमर्शियल स्टाफ की तैनाती की गई है।
ये सभी व्यवस्थाएं सावन मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतोषजनक अनुभव हेतु की गई हैं।


