उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने व्यापारी नेता संदीप बंसल की माता के निधन पर घर पहिनकरव,
राजनाथ सिंह ने उपरान्त पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता के मिल रोड ऐशबाग आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रातः व्यापारी नेता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बंसल की माता जी के निधन के उपरांत राजाजीपुरम स्थित आवास गए और शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता के मिल रोड ऐशबाग आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनके सुपुत्र अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों हुए हिप फ्रैक्चर के कारण लंबे समय से चलने फिरने में असमर्थ है।ll
इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, विधायक योगेश शुक्ला, दिवाकर त्रिपाठी,महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे।


