उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की

डाक टिकट का विमोचन किया

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त के 124वें जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने चंद्रभानु गुप्त की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी ।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रभानु गुप्ता को समर्पित “डाक टिकट विमोचन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रभानु गुप्त सिर्फ एक राजनेता नहीं बल्कि जनता के सच्चे सेवक थे।वे स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि से निकले ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति में सेवा,सादगी और ईमानदारी को प्राथमिकता दी।
चंद्रभान जी ने चुनौती पूर्ण समय में उत्तर प्रदेश के पहले दो मुख्यमंत्री के कैबिनेट में कार्य किया वह स्वयं भी चार बार मुख्यमंत्री रहे जब वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने सबसे पहले सभी मंत्रियों के वेतन और भत्ते कम करने का कार्य किया। जिससे सरकार के खर्च को काम किया जा सके। जिसको उन्होंने प्रभावी ढंग से लागू कराया।
उन्होंने प्रशासन और राजनीति में सेवा की भावना की परंपरा डाली है और जनता के हितों को सबसे ऊपर रखने का मंत्र राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को दिया है।
चंद्रभान गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम की अग्नि परीक्षा से निकले हुए राजनेताओं में से एक थे उन्होंने आजादी के आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का सपना देखा था और उसके लिए संघर्ष किया था।
चंद्रभानु जी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया था उनका मानना था कि जनता ही मेरा परिवार है और उसकी सेवा ही मेरा धर्म है। जब उनका निधन हुआ तो उनके अकाउंट में मात्र ₹10 थे। चंद्रभानु गुप्ता जी एक नेता से बढ़कर जनसेवक थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आज पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और सड़कें,एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो,मेडिकल कॉलेज,बिजली व्यवस्था हर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था में भी उत्तर प्रदेश का योगदान बढ़ा है।
उन्होंने कहा,उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले बेलगाम घूमते थे आज स्थिति बदल चुकी है बदमाश सीना तानकर नहीं चल सकता।प्रदेश की पुलिस और प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूती दी है अपराधियों में अब डर है और अब जनता को सुरक्षा का भरोसा है।

लखनऊ में कुछ दिन पहले ब्रह्मोस् यूनिट का उद्घाटन किया था। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने करिश्माई कार्य किया है ।ब्रह्मोस मिसाइल ने जो करिश्मा दिखाया है उसके बाद 14 -15 देशों ने हमसे ब्रह्मोस् मिसाइल की मांग की है।
”यह भारत की रक्षा तकनीक की विश्वसनीयता का प्रमाण है।”

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बृजलाल , महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ,सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा,पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डॉ महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल,सदस्य, विधान परिषद रामचंद्र प्रधान जी,पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी,उज्ज्वल राणा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला, प्रवीण गर्ग एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button