उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ह,

लखनऊ  :  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) जनपद लखनऊ के पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में लखनऊ जिला/शहर पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश के लगभग सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यशाला का संचालन सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव  कीर्ति प्रकाश पाण्डेय  ने किया। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के साथ हुई।

कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह -पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा दिया गया यह कानून सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का एक बहुत ही सशक्त हथियार है। मैंने स्वयं भी कई आरटीआई दाखिल कर सरकार से कई प्रश्नों के जवाब मांगे और भ्रष्टाचार की पोल खोलने का कार्य किया है। मेरा आप के लिए यह सुझाव है कि आप सभी आरटीआई के महत्व को समझें और कम से कम 10-10 आरटीआई दाखिल कर सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का कार्य करें।

कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता  सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि आरटीआई कानून सरकार को आईना दिखाने का काम करता है और उसकी जवाबदेही तय करता है। वर्तमान भाजपा सरकार  आरटीआई कानून को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। हमें इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

उन्होंने पदाधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई साथ ही आरटीआई के उपयोग के तरीके और उसके लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए आरटीआई एक्टिविस्ट श्री देवेशमणि त्रिपाठी जी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों आरटीआई से जुड़ी सभी जानकारियों को विस्तारपूर्व साझा किया, साथ ही आरटीआई से जुड़े प्रश्नों के जवाब देकर पदाधिकारियों का मागदर्शन किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह

बात का समर्थन करते हुए सूचना का अधिकार विभाग के चेयr पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव जी ने कहा कि आप सभी अपने-अपने जनपदों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए आरटीआई के माध्यम से सरकार से सूचनाएं मांगे तथा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 अमित उठवाल ने कहा कि इस विभाग के माध्यम से मैंने स्वयं अपने जनपद में विभिन्न सरकारी भ्रष्टाचारों को उजागर किया है और यह सिर्फ कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए सूचना का अधिकार कानून के द्वारा ही संभव हो पाया है।

कार्यशाला को पूर्व मंत्री राज बहादुर जी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, चिकित्सा विभाग के चेयरमैन डॉ0 जियाराम वर्मा, सोशल मीडिया की कोऑर्डिनेटर नीलम सिंह वैश्य आदि ने भी सम्बोधित किया।

आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 अमित उठवाल, सीमा देवनाथ, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुज पटेल, प्रदेश महासचिव किशन कुमार गुप्ता, राम आशीष मौर्या, नजाकत चौधरी, मंसूर अली सलमानी, शशांक सक्सेना, रामानंद राजपूत, इश्तियाक अली, प्रदेश सचिव श्री राजेश कुमार, नीवन सक्सेना, मो यूसुफ, लखनऊ जिला/शहर चेयरमैन माया सिंह एवं वीरेन्द्र कुमार मौर्या जी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button